Menu
blogid : 12968 postid : 1257577

सबसे खतरनाक होता है…

मेरा पक्ष...
मेरा पक्ष...
  • 152 Posts
  • 100 Comments

सबसे खतरनाक होता है…
—————————————-
सबसे खतरनाक होता है-
हमारे सपनों का मर जाना.
(अवतार सिंह पाश)


सबसे खतरनाक होता है-
हमारे सपनों का बिक जाना.
(राजेश जोशी)


पाश !
जोशी जी…
आपके कहे का असर था…
हमने न तो मरने दिया सपनों को…
और न ही लगने दी अपने सपनों की बोली.


मगर…
इधर बाज़ार हो चला है धूर्त ‘4G’
और हम हो चले हैं निस्तेज…कमज़ोर.


शायद कल हम कहें-
सबसे खतरनाक होता है-
हमारे सपनों का ‘डिग’ जाना !
***

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply